आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मिर्जापुर में हैं। मोहन भागवत ने बुधवार को मिर्जापुर में महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को मिर्जापुर में महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाए। मंदिर के व्यवस्थापक आरके सक्सेना ने बताया कि बाबा का अखंड भारत के निर्माण का संकल्प है। उसी के लिए यह आयोजन किया गया है। हनुमान जी के समक्ष इसके लिए निवेदन किया गया है। मोहन भागवत ने लड्डू चढ़ाया, पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत सुबह वाराणसी पहुंचे। कैंट स्टेशन पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरएसएस के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। आरएसएस प्रमुख आज मिर्जापुर भी जाएंगे। मिर्जापुर में उनके आगमन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।