फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत: हनुमान जी को चढ़ाए 51 मन लड्डू, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Wed, 12 Oct 2022 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मिर्जापुर में हैं। मोहन भागवत ने बुधवार को मिर्जापुर में महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाए।
विज्ञापन
Mohan Bhagwat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को मिर्जापुर में महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाए। मंदिर के व्यवस्थापक आरके सक्सेना ने बताया कि बाबा का अखंड भारत के निर्माण का संकल्प है। उसी के लिए यह आयोजन किया गया है। हनुमान जी के समक्ष इसके लिए निवेदन किया गया है। मोहन भागवत ने लड्डू चढ़ाया, पूजा पाठ किया।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत सुबह वाराणसी पहुंचे। कैंट स्टेशन पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरएसएस के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।  आरएसएस प्रमुख आज मिर्जापुर भी जाएंगे। मिर्जापुर  में उनके आगमन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें