फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संघ प्रमुख का काशी प्रवास , 'पाठशाला' में चलेगी भाजपा की 'क्लास'

Thu, 15 Feb 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : SELF
विज्ञापन
सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत का पांच दिवसीय काशी प्रवास गुरुवार से शुरू होगा। संघ प्रमुख के 20 फरवरी तक के प्रवास के दौरान दीनदयाल हस्तकला संकुल में बैठक होगी। इसमें संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के जरिए संघ के कार्य की स्थिति, प्रगति की जानकारी लेंगे और भविष्य की योजनाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


18 फरवरी को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संघ समागम में संघ प्रमुख का बौद्धिक सत्र चलेगा। इस कार्यक्रम में देश भर से 46 आनुषंगिक संगठनों के 1300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। संघ प्रमुख की पाठशाला में भाजपा की क्लास होगी। मातृ संगठन होने के नाते भाजपा के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की जाएगी। संघ प्रमुख की क्लास में समन्वय को लेकर चर्चा होगी। इसमें संघ और भाजपा के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

बैठक में ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, गो रक्षा, सामाजिक समरसता आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता, विचार परिवार के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने क्षेत्र प्रचारक शिव नारायण पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


संकुल में दिन भर तैयारियों की कमियों को दुरुस्त कराया। इनके अलावा बुधवार की देर रात और गुरुवार तक केंद्रीय पदाधिकारियों में दत्तात्रेय होसबोले, इंद्रेश कुमार आ जाएंगे। संकुल के गेस्ट हाउस में स्वयंसेवकों के आने का क्रम शुरू हो गया है।

इसमें बगैर प्रवेशिका और पहचान के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। संकुल के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों के अलावा संघ के स्वयंसेवकों को लगाया गया है जो व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने से लेकर पहचान करने तक के कार्य में लगे हैं। काशी प्रांत के प्रचारक अनिल, सह प्रांत प्रचारक मनोज की पूरी टीम व्यवस्था में लगी है।

संघ के कार्यक्रम में आ सकते हैं पीएम-सीएम

संघ - फोटो : File Photo
पांच दिवसीय संघ के कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख से मुलाकात करने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 को सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।

संपूर्णानंद में पूर्ण गणवेश में आएंगे स्वयंसेवक
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 हजार कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में आएंगे। अब तक 20 हजार से अधिक गणवेश खरीदे जा चुके हैं।

काशी में ऐसा कार्यक्रम पहली बार
काशी में संघ प्रमुख का प्रवास पहले भी हो चुका है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। कार्य की दृष्टि से संघ ने पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा है। प्रवास प्रतिवर्ष प्रत्येक क्षेत्र में होता है।

प्रवास की योजना जुलाई माह में बन गई थी। संघ के 11 क्षेत्रों में एक पूर्वी उत्तर प्रदेश है। जहां उत्तर प्रदेश क्षेत्र को कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष सहित चार प्रांतों में बांटा गया है। इस बार संघ प्रमुख के वार्षिक प्रवास का कार्यक्रम काशी प्रांत को प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन

स्वयंसेवकों का अपना सुरक्षा चक्र होगा

दीनदयाल हस्तकला संकुल के गेस्ट हाउस में स्वयंसेवक आने शुरू - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल हस्तकला संकुल के गेस्ट हाउस में स्वयंसेवक आने शुरू हो गए हैं। इसमें बगैर प्रवेशिका और पहचान के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। संकुल के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों के अलावा संघ के स्वयंसेवकों को विशेष तौर पर लगाया गया है।

उनका सुरक्षा चक्र खास निगरानी के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने से लेकर पहचान करने तक के कार्य में जुटा है। काशी प्रांत के प्रचारक अनिल, सह प्रांत प्रचारक मनोज की पूरी टीम व्यवस्था में लगी है।  

काशी में संघ प्रमुख का प्रवास पहले भी हो चुका है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। कार्य की दृष्टि से संघ ने पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा है। प्रति वर्ष अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास होता है।

उत्तर प्रदेश क्षेत्र को कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष सहित चार प्रांतों में बांटा गया है। इस बार संघ प्रमुख के वार्षिक प्रवास का कार्यक्रम काशी प्रांत में हो रहा है। बीते साल जुलाई में ही पांच दिवसीय कार्यक्रम की योजना बन गई थी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें