फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सपा के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ेगी रासपा, अखिलेश यादव से मुलाकात कर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

Sat, 28 Jan 2023 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय समता पार्टी (रासपा) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। रासपा के संयोजक शशि प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। 
विज्ञापन
शशि प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सपा सुप्रीमो से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय समता पार्टी (रासपा) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। रासपा के संयोजक शशि प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। वहां तय हुआ कि जल्द ही वाराणसी में सपा और रासपा की संयुक्त जनसभा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से लौटे संयोजक ने बताया कि सपा के साथ रासपा का कार्यक्रम बहुत जल्द होने वाला है। इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। सुभासपा छोड़कर अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले शशि प्रताप ने बताया कि आगामी राजनीतिक रणनीति समेत पूर्वांचल की राजनीति पर चर्चा हुई। 

30 को बनारस आएंगे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव 
सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव 30 जनवरी को काशी आएंगे। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि शिवपाल एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे, फिर सारनाथ में आयोजित वैवाहिक समारोह में भाग लेंगे। 31 जनवरी को लखनऊ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें