मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर में 11वीं ओपन डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप रविवार को खेली गई। इस प्रतियोगिता में जिले की 27 टीमों के 384 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मानव एकेडमी की वरिष्ठ कोच सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि आरएस कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने सबसे ज्यादा अंक लेकर टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पिछली बार की चैंपियन कृष्ण मोहिनी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इसमें कियान अरोड़ा, अद्वैत धवन, जयवर्धन, रिधान, दिव्यांशु, वान्या, सिद्धि सिंह, आकृति, दीपांशी मिश्रा, आयुषी बिंद, उधम, आर्यन, मोहित, दिव्यकिर्ती मिश्रा, अक्षत यादव, दिव्या, श्री जी, सौरभ, आदित्य, अरनव, अश्वनी, आकर्ष, आदर्श, शिवाय, याशिका, कार्तिकेय रंजन, आरोही को जीत मिली। इसके अलावा अन्नपूर्णा, कुणाल, सुधांशु, अमन प्रताप राणा, श्रेष्ठ मौर्य, राशि, आयुषी, इशिता, ममता, आर्यही, देविका, प्राख्या, अथर्व, हुनर, रिदा, मिज़ान, मुकुंद, आयुष, आरुष, आराध्या, कृष , चिन्मय , आद्रिका, प्रकृति, रिया, श्लोक, नायरा खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ वाराणसी के मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्खु चंदिमा थेरो और कृष्णा मोहिनी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सुधा उपाध्याय ने किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानव एकेडमी के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव, विशिष्ट अतिथि शशिशेखर शर्मा, शोभनाथ पटेल, विजय प्रकाश पाल, मो. दानिश ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मौके पर मानव एकेडमी के मुख्य कोच एचएन सिंह, महासचिव सेंसेई किसलय मानव, कुंजन मौर्या, टेक्निकल डायरेक्टर रहे। संचालन सेंसेई महेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर विश्वनाथ मौर्या, निकेता श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. बृजेश भारती मौजूद रहे।
कुमिते बालक-बालिका खिलाड़ियों की 12 आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता
आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि कुमिते में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को 12-12 आयु वर्ग में बांटा गया था। मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका में ग़ाज़ीपुर के सेंसेई श्रवण कुमार, सेंसेई प्रभु प्रकाश, भदोही के सेंसेई विनय कुमार, मिर्ज़ापुर के सेंसेई अरुण विश्वकर्मा वाराणसी के सेंसेई अभिषेक सैनी, सेंसेई माया पटेल, सेंसेई आयुष मौर्या, सेंसेई खुशबू मौर्या, सेंसेई अंशु पांडेय ने निभाई। जज की भूमिका में खुशी कुमारी, अनुष्का मौर्या, साबरीन हाशमी, शिवानी, रोशन कुमार, आशीष कुमार, करन भारती, आदित्य, सत्यम, दीपांशु मिश्रा, पूजा विश्वकर्मा, मुस्कान, दीप्ति, अंजलि प्रजापति रहे।