फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में चार गोल कर स्टार क्लब 5-3 से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए हॉकी मुकाबले में सृष्टि पटेल के शानदार चार गोल की मदद से स्टार क्लब ने मैच में पिछड़ने के बाद भी जीत दर्ज की। लॉयन क्लब को मुकाबले में 5-3 से हरा दिया। पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में स्टार क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि पटेल सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं। पहले हाफ में लाॅयन क्लब की टीम ने 2-1 के आगे रही लेकिन दूसरे हाफ में स्टार क्लब की टीम ने स्कोर 3-2 कर दिया। अंत में स्टार क्लब ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

मैच में शुरुआत से ही लाॅयन क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया। पहला गोल 12वें मिनट में मोनिका के क्रॉस पास पर रोशनी ने किया और लॉयन को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद स्टार क्लब ने तेजी से वापसी की और 15वें मिनट में सृष्टि पटेल ने जोरदार स्लैप शॉट के जरिये गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके तीन मिनट बाद लाॅयन क्लब की मोनिका ने एकल प्रयास से गोल कर अपनी टीम को 2-1 के स्कोर की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक लाॅयन क्लब की टीम बढ़त बनाए रखने में सफल रही।
दूसरे हाफ में स्टार क्लब पूरी तरह बदली हुई रणनीति के साथ मैदान में उतरा। छोटे-छोटे पास और तेज टैप-इन के सहारे टीम ने लगातार दबाव बनाया। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में स्टार की सृष्टि ने एक और शानदार गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 19वें मिनट में प्राची ने एकल प्रयास से गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 24वें मिनट में लाॅयन की तनु यादव ने गोल दागकर स्कोर 3-3 कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। स्कोर बराबर होने के बाद स्टार क्लब ने आक्रमण और तेज कर दिया। मैच के 34वें और 37वें मिनट में सृष्टि पटेल ने लगातार दो खूबसूरत गोल दागकर अपनी टीम को 5-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच समाप्ति तक यही स्कोर कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें