रेलयात्रा में मदद की तस्वीर पर हर कोई मददगारों की तारीफ के पुल बांध रहा है। एसी कोच में यात्रा कर रही महिला का छूटा हुआ बैग आरपीएफ की तत्परता से उसे प्राप्त हो गया वहीं महिला ने टीटीई से बच्चे को पिलाने के लिए दूध मांगा तो यहां मानवता दिखाते हुए गर्म दूध उपलब्ध करवाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एसी कोच में महिला का छूट बैग आरपीएफ की तत्परता से मिला
विज्ञापन
दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल में छूटा महिला यात्री का पर्स आरपीएफ की तत्परता से बुधवार की रात मिल गया। महिला यात्री साधना सिंह ने आरपीएफ को बताया कि गाजीपुर सिटी स्टेशन से बाहर निकल गई। तब ध्यान आया कि ट्रेन में ही हैंड पर्स आदि छोड़ दिया है।
गाजीपुर सिटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयशंकर दुबे ने बलिया रेलवे सुरक्षा पोस्ट पर कार्यरत सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार राय को सूचना दी। ट्रेन जैसे ही बलिया में पहुंची तो एस-4 के बर्थ संख्या 49 से लेडिज पर्स को बरामद किया गया। पर्स में सोने की चैन, अंगूठी व 2000 नकदी था।
विज्ञापन
महिला ने रेल मदद पर लगाई गुहार, टीटीई ने पहुंचाया गर्म दूध
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के एसी कोच में बच्चे को टीटीई ने दूध मुहैया कराया। एक्स और रेल मदद पर महिला यात्री अंजू देवी ने गुहार लगाई थी। ए-वन कोच में बर्थ संख्या 33 पर यात्रा कर रही अंजू देवी ने रेल मदद के माध्यम से अपने छोटे बच्चे के लिए गर्म दूध की मांग की।
कोई पैंट्री कार नहीं होने के कारण वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल में कार्यरत अनिल यादव ने मंडल वाणिज्य अधीक्षक सीवान प्रणव प्रभाकर को यह जानकारी दी। सीवान स्टेशन पर तैनात टीटीई निशा कुमारी ने अंजू देवी को गर्म दूध पहुंचाया।