फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बरामद किए कछुए, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बरामद कछुए - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी में कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने बुधवार सुबह पांच बोरी जिंदा कछुओं को बरामद किया। इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस को स्कार्ट कर रहे आरपीएफ जवानों ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पांच बोरी जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सूबेदार सिंह ने बताया कि हमारा स्कार्ट फैजाबाद से वाराणसी तक जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में गश्त और चेकिंग करते हुए आ रहा था। उसी दौरान ट्रेन की एस-9 बोगी में यात्रियों ने शिकायत की एक व्यक्ति बहुत भारी लगेज के साथ सफर रहा था।

 

उसके पास स्लीपर का टिकट भी नहीं था। कड़ाई से पूछताछ में पता चला की सभी बैग और बोरियों में जिंदा कछुए हैं जिन्हें वो कलकत्ता लेकर जा रहा था। यात्रियों की आपत्ति पर वह उसे दूसरी बोगी में ले जा रहा था।
 

कछुआ तस्कर सुब्रत सरकार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके पास दो जनरल टिकट शाहगंज से कोलकाता तक के मिले हैं। तस्कर का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरपीएफ कछुओं की गिनती करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें