फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रांसपोर्ट नगर बनेंगे, रिंग रोड किनारे बसेगी नई काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के विकास और यातायात के लिए बाधक बन रहे बड़े और मालवाहक वाहनों को शहर के बाहर रोक कर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार तीन ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की तैयारी कर रही है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर की डीपीआर बनाई जा रही है तो रिंग रोड किनारे नई काशी विकसित करने के लिए हाउसिंग और व्यावसायिक कॉप्लेक्स बनाने की योजना है। प्रदेश के विधि, न्याय और युवा मामलों के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को यह जानकारी चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित अमर उजाला कार्र्यालय में आयोजित वाराणसी विकास समिति की बैठक में कही। मंत्री ने कहा कि इस सरकार में शहर के विकास के लिए धन भी है ध्यान भी है। समय का इंतजार करें, शहर का स्वरूप अद्भुत और अकल्पनीय होगा।
विज्ञापन

शहर में सुगम यातायात, कचरा प्रबंधन, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और रुद्राक्ष के निर्माण में स्थानीय भागीदारी के अलावा जनवरी में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में समिति और उससे जुड़े लोगों की भूमिका पर अलग-अलग क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि काशी के लोग जब अपनी सीमा से बाहर जाते हैं तो वेल्ट लगा लेते हैं, जेब्रा, सिग्नल लाइट सहित सभी ट्रैफिक नियमों का पालन स्वत: करने लगते है। यहां तक कि अपने वाहनों का कागज तक चेक कर लेते हैं कि पास में है कि नहीं लेकिन काशी में खुद नहीं करते हैं। प्रशासन को भय बिनु होय न प्रीति की तर्ज पर काम करना चाहिए। ऐसा करने पर ही शहर को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने बताया कि काशी में जनहित की योजनाओं के वर्षों से रुके हुए काम एक-एक कर शुरू कराए जा रहे हैं। अधिकतर कार्य जनवरी तक पूरे हो जाएंगे। गंगा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की को भी भैंसासुर और राजघाट की ओर भेजने की योजना बनाई जा रही है। जाम से कराह रहे काशी को जल्द मुक्ति मिलेगी, छुट्टा साड़ बाहर होंगे। शहर के कचरे घर को बाहर किया जाएगा। सड़कों की हालत भी सुधारी जाएगी। गंगा में गिरने वाले 17 नाले बंद हो चुके हैं। जल्द ही तीन और नाले बंद हो जायेंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वरुणा कॉरिडोर, रुद्राक्ष के डीपीआर पर भी काम होगा।
विज्ञापन

बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी जैन, कोषाध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, डॉ. बैजनाथ प्रसाद, अरविंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता, आलोक पारीख, एसएन त्रिपाठी, अनुज डिडवानिया, यूआर सिंह, डॉ. रितु गर्ग, राहुल मेहता, आदेश भट्ट, राजेश भाटिया, विपिन अग्रवाल, रतन कुमार सिंह, उमाशंकर पोद्दार और सर्वेश अग्रवाल ने शहर के विकास के लिए शासन, प्रशासन और समिति के साथ समन्वय पर बल दिया। बैठक का संचालन राजेंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें