इसके पहले भी मिले थे बालक
बीते दिनों भी आरपीएफ की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया था। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल मिठाई लाल की टीम ने स्टेशन परिसर में एक 14 वर्षीय बालक शाहबाज आलम को भ्रमित हालत में पाया था। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह आगरा से आया है और करीब 4-5 साल पहले अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। माता-पिता का नाम और पता वह ठीक से नहीं बता सका। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया था।