वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल ने जौनपुर के मई गांव थाना बक्शा निवासी अखिलेश को एटीवीएम से टिकट निकाल कर अधिक दाम पर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है।
अखिलेश के घर वालों ने बृहस्पतिवार को उसे पैसे कमाने के लिए बाहर भेजा। वह कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और देखा कि लोग टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। जल्द टिकट मिल जाए इसके लिए अधिक पैसे भी देने को तैयार हैं। इस बात का फायदा उठाकर एटीवीएम मशीन 17 और 20 से फोन पे और पेटीएम से टिकट निकाल कर यात्रियों को रेलवे के टिकट के दाम से अधिक में बेचने लगा। शुक्रवार को फिर से स्टेशन पर आकर टिकट बेच रहा था।
सूचना पर आरपीएफ ने उसे टिकट बेचते गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। साथ ही मोबाइल चेक करने पर 68 सामान्य टिकट मिले। जिसकी कीमत 8.565 रुपये थी। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अखिलेश 14 और 15 अगस्त को टिकट निकाल कर अधिक दाम पर बेच रहा था। जिसका मोबाइल में विवरण मिला है।
इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: कम पढ़े-लिखे लोगों की करवाते थे डबल केवाईसी, साइबर अपराधियों को बेच देते थे सिम, चार गिरफ्तार