फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ का एक्शन: कैंट स्टेशन पर ऑटो चालकों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 के खिलाफ कार्रवाई

Thu, 11 Jun 2026 02:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑटो चालकों को बताया गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग पर रोक है। आधिकारिक पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग क्षेत्र का लिया जाता है। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ की ओर से बुधवार को ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जहां पिक एंड ड्रॉप के नियमों की जानकारी दी गई, वहीं रेल नियमों की अवहेलना करने के मामले में 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर पिछले तीन दिन से भीड़ ज्यादा हो रही है। इस वजह से सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक लोग आसानी से पहुंच सके और कोई परेशानी न हो, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस, पीएसी तैनात रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में ऑटो चालकों को बताया गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग पर रोक है। आधिकारिक पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग क्षेत्र का लिया जाता है। 

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि टीम की ओर से 15 वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर यात्रियों के बीच तेज आवाज में 20 रुपये सवारी बैठाने वाले चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। 3 अवैध वेंडरों के खिलाफ भी रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भिक्षा मांगने वाले दो लोगों को बचाकर अपना घर आश्रम भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें