Varanasi News: वाराणसी में रोजगार महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते है।
सरकार काशी में रोजगार महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। वृहद रोजगार मेले का आयोजन तीन मई को 2 बजे से चिरईगांव, ब्लॉक के खण्डेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज के बगल के मैदान में होगा। इस मौके पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किया जाएगा और सभी निर्माण श्रमिकों के लिए श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कैंप एवं जागरूकता हेतु विशाल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में भी संविदा पर नौकरी पाने का अवसर है। रोजगार मेले में सात हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। रोजगार मेले में अधिकतम सालाना सैलरी तीन लाख तक होगी।
वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने जानकारी दिया कि वृहद रोजगार मेले में 40 से अधिक बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेगी। प्रतिभाग करने वाले रोजगार संगम पोर्टल पर और मेले भी पंजीयन करा सकते है। आईटी , निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, पर्यटन सेवा और सुरक्षा आदि क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।
रोजगार मेले में प्रमुख प्रतिभाग करने वाले कंपनियां
एल एंड टी कंपनी ,इफको ,एसबीआई ,पीएनबी,बैंक ऑफ बड़ौदा ,होटल ताज ,टाटा मोटर्स, महिंद्रा,टीवीएस,उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक,ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स ,आरके सोलर ,डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा ,एसआईएस सिक्योरिटी ,राष्ट्रीयकृत बैंक,ऑटोमोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सलूशन कंपनी, टेक्सटाइल, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल एस्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन, जैसे कई सेक्टर से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
रोजगार मेले में कौन हो सकता है शामिल
अभ्यर्थी को अपने साथ बायोडाटा (फोटो, आधार कार्ड आदि) लाना आवश्यक है। वृहद रोजगार मेला में हाईस्कूल / इंटर/ स्नातक/ परास्नातक/आई०टी०आई०/ डिप्लोमा / एम०बी०ए०/ बी०बी०ए०/ बीटेक आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क रूप से भाग ले सकते है।