औराई और गोपीगंज चौराहे पर एक-एक एंबुलेंस तैनात
सीएमओ डॉ. एसके चक ने औराई और गोपीगंज चौराहे पर एक-एक एंबुलेंस की अतरिक्त ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है। औराई ट्रॉमा सेंटर, औराई, भदोही सीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि श्रद्धालुओं को आकस्मिक स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।
ये है जिला प्रशासन का रूट डायवर्जन प्लान, इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन
- औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज विंध्याचल, जिगना होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन औराई व गोपीगंज से वाया राजातालाब, टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से ये वाहन एनएच-35, 135 हाईवे का उपयोग कर हनुमना होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
- औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज होते हुए सोनभद्र व रीवां की ओर जाने वाले भारी वाहनों को राजातालाब, टेंगरा मोड़, सुकृत बार्डर होते हुए सोनभद्र व चुनार, लालगंज होते हुए रींवा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- घोरावल व हिंदवारी मोड़ से वाया मड़िहान होते हुए मिर्जापुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को हिंदवारी मोड़, नारायणपुर तिराहा से वाराणसी, चुनार, लालगंज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
- एनएच-135-रीवां-वाराणसी हाईवे पर ही भारी और व्यावसायिक वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। हिंदवारी मोड़, सोनभद्र से नारायणपुर तिराहा पर भी भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी।
- डायवर्जन इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस, पेट्रोलियम, गैस, डेयरी आदि वाहनों पर लागू नहीं रहेंगे।
मंदिरों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पीएसी भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। विंध्यवासिनी धाम जाने वाली सड़कों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहां यातायात कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक