फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर काशी में रूट डायवर्जन: कई रास्तों पर रोक, रात में तीन घंटे ही शहर में आ सकेंगे भारी वाहन

Fri, 13 Nov 2026 04:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में छठ पूजा पर गंगा घाटों पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाला छठ पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय भी सीमित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 

15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय भी बदल दिया गया है। इन्हें रात 11 बजे से सुबह दो बजे तक ही नो-एंट्री में छूट मिलेगी। सुबह दो बजे के बाद वाराणसी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


रामापुरा से गोदौलिया तक वाहनों पर रोक 
रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा से संबंधित वाहनों को मजदा टॉकीज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और शीतला घाट की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बेनिया तिराहे से रामापुरा जाने वाले वाहनों को बेनिया-पियरी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें