फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवालयों में भीड़ को देखते हुए जारी रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ने वाली भीड़ कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन मंगलवार को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि वाहनों का डायवर्जन शनिवार को रात आठ बजे से शुरू कर दिया गया है। यह मंगलवार की सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तहत बक्शा, बदलापुर व सिंगरामऊ से आने वाले कांवड़ियें व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देकर उनको त्रिलोचन महादेव व वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। मड़ियाहूं व रामदयालगंज से आने वाले कांवंड़िये व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देकर उनको त्रिलोचन महादेव व वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। जफराबाद से आने वाले कावंड़िये व उनके वाहनों को त्रिलोचन महादेव व वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह से मछलीशहर व सिकरारा से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जाएगा। शिवापार हाईवे पर रामदयालगंज से आने वाले कावंड़िये व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देकर उनको त्रिलोचन महादेव व वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। मड़ियाहूं तिराहा से वाराणसी रोड पर जाने वाले कावंड़िये व उनके वाहनों को जलालपुर होते हुए त्रिलोचन महादेव व वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। कस्बा मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर की तरफ आने वाले वाहनों को सरोखनपुर तिराहा से वाराणसी की तरफ व प्रतापगढ़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा बदलापुर कस्बा से सुजानगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। पचहटिया तिराहा होकर जौनपुर शहर की तरफ आने वाले वाहनों को केराकत की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थानागद्दी होते हुए वाराणसी जाएंगे।इसके अलावा त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। सुजानगंज की तरफ आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। वाजिदपुर तिराहा होकर आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को जगदीशपुर क्रासिंग की तरफ न जाने देकर उनको पाॅलिटेक्निक चौराहे से बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें