मछलीशहर। जमालपुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार की सुबह बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
रविवार को सुबह गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान करीब 7 बजे तेज आवाज के साथ मंदिर की छत पर बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शी ब्रहमदेव तिवारी ने बताया कि बिजली गिरते ही चारों तरफ धुआं उठा और मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर में लगे बल्ब व वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि उस समय मंदिर के आसपास कोई नहीं था। पुजारी हरिशंकर श्रीवास्तव व निहाल तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन शिवलिंग व मूर्तियां सुरक्षित हैं।