फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रूट डायवर्जन: आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें

Sat, 30 May 2026 11:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है। 30 मई की रात 11 बजे से एक जून की सुबह 5 बजे तक मरम्मत कार्य होना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर और संदहा की ओर से आने वाले सभी वाहन जिन्हें पहड़िया मंडी या शहर में जाना है, उन्हें संदहा से सेंट जॉन्स तिराहे से बाएं तिलमापुर से चंद्रा चौराहे से होने हुए अशोका तिराहा की ओर भेजा जाएगा। यहां से वे पहड़िया मंडी या शहर में जा सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें; प्री-मानसून की एंट्री: काशी में बंगाल की काल वैशाखी और मानसूनी चौमासा जैसी आंधी-बारिश, गरजते बादलों ने डराया
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ और हरहुआ की ओर से आने वाले सभी वाहन, जो पहड़िया मंडी व सारनाथ आशापुर की तरफ जाने वाले हैं, उन वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास से बावनबीघा होते हुए पुराना पुलिस चौकी लालपुर से भक्ति नगर कॉलोनी से काली माता मंदिर तिराहे से बाएं होकर पहड़िया मंडी भेजा जाएगा। शहर से बाहर जाने के लिए पहड़िया मंडी से अशोका तिराहा से आरटीओ कट तिराहे से बाएं हवेलिया चौराहे से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें