लोलार्क कुंड का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लोलार्क कुंड स्नान पर्व को देखते हुए लोलार्क कुंड की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी। इसके तहत छह सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी व इसकी जानकारी पर्चों, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए चौराहों, संवेदनशील स्थानों व पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के तहत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था व मुख्यालय) शिवहरी मीना ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस कर्मी व सादे कपड़ों में खुफ़िया पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे एवं कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। लोलार्क कुंड व आसपास के मार्गों पर बैरिकेडिंग, अतिक्रमण रोकने, सफ़ाई व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात व पार्किंग प्रबंध, सीसी कैमरे, ड्रोन निगरानी की समीक्षा की।