फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Diversion: काशी में बाहरी गाड़ियों पर प्रतिबंध...पढ़ लें ये जानकारी, मंगलवार की सुबह तक नो व्हीकल जोन

Sat, 19 Jul 2025 11:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सावन को लेकर वाराणसी के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियम बनाए गए हैं। इन इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर यह नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संभाला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Route Diversion in Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और सुगम यातायात व्यवस्था के तहत श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन होगा। 

विज्ञापन


वहीं, शहर में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा। प्रयागराज-मोहनसराय हाईवे की बायीं लेन रिजर्व है। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा।

इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट मार्ग होकर वाराणसी आने वाले वाहन निकलेंगे। आटो एवं ई-रिक्शा गोलगड्डा तिराहा से लकडमंडी से सम्पूर्णानन्द से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट की ओर लाैट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह नो व्हीकल जोन रूट
  • बेनिया से रामापुरा से खारी कुंआ से जंगमबाड़ी से गोदौलिया
  • गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा
  • मैदागिन से गौदोलिया
  • पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
  • होटल ब्राॅडवे से अग्रवाल रेडियो, सोनारपुरा से मदनपुरा-गोदौलिया तक
  • सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
  •  लंका से सामने घाट
  • इन मार्गों पर प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें