छठ पूजा से संबंधित वाहन हरिश्चन्द्र पीजी कालेज के सामने और टाउनहाल पार्किंग में पार्क करेंगे। गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, शीतलाघाट व अन्य समीपवर्ती घाटों की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सोनारपुरा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट करा दिया जाएगा।
बैंक आफ बडौदा तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनो को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो इस मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। अंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन का शास्त्री घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा और न ही इन वाहनों को चौराहे के आस-पास खड़ा होने दिया जाएगा, इन वाहनों को कचहरी जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वाहन कचहरी के पीछे जेपी मेहता रोड़ पर पार्क करेंगे।
भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट नहीं जाएंगे वाहन
भदऊ चुंगी तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को भैसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। न ही किसी वाहन को तिराहे के आस-पास रोड़ पर खड़ा करने दिया जाएगा।। छठ पूजा से संबंधित वाहनों को रेलवे कालोनी मैदान की तरफ मोड दिया जाएगा, जो कालोनी के अंदर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
राजघाट पुल तिराहे से किसी प्रकार के वाहन को खिड़किया घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छठ पूजा से सम्बन्धित वाहनों को दाहिने तरफ रेलवे मैदान की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो अपने वाहनों की पार्किंग रेलवे मैदान में करेंगे। सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी प्रकार के वाहनों को राजघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पड़ाव से रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
मुरारी चौक से सामनेघाट की ओर नहीं जाएंगे वाहन
बिहार से आने वाली प्राइवेट बसें मुरारी चौक स्थित बस स्टैंड में ना जाकर उक्त दिन यह बसें स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सामने खाली मैदान में खड़ी होंगी वहीं पर सवारी को पिक एंड ड्रॉप करेगी। छठ पूजा में आने वाले ट्रैक्टर ट्राली, मालवाहक एवं बस विश्वसुंदरी पुल के बगल से होते हुए गंगा घाट की तरफ जा सकेंगे और विश्व सुंदरी पुल के नीचे मैदान में अपने वाहनों को पार्क करेंगे लेकिन विश्व सुंदरी पुल से मुरारी चौक व सामने घाट को नहीं जा सकेंगे।
इसी प्रकार रामनगर की तरफ से छठ पूजा में आने वाले ट्रैक्टर ट्राली, मालवाहक, बस, शास्त्री चौक से पुल से होते हुए सामने घाट की तरफ नहीं आ सकेंगे। उक्त वाहन पुल के बाएं बने रास्ते से होते हुए गंगा घाट को जा सकेंगे। सामने घाट तिराहे से मुरारी चौक की तरफ आने वाले वाहन जज गेस्ट हाउस के सामने खाली मैदान, सुरेंद्र पटेल का खाली प्लाट व सनबीम सामने घाट स्कूल के बगल में स्थित कृष्णा वाटिका में पार्क होंगे। बीएलडब्लू में सूर्य सरोवर के आस-पास किसी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जायेंगा।