बनारस के ट्रैफिक को सुगम बनाने को तैयार रोपवे परियोजना के विभिन्न स्टेशनों का मंडलायुक्त ने स्थलीय निरीक्षण किया। कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया सभी रोपवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, रेलवे विभाग और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त निरीक्षण के साथ यातायात संचालन और संचालन योजना तैयार करें। विद्यापीठ स्टेशन के बाकी बचे कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कराएं।
लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग के साथ बैठक करके यातायात संचालन और संचालन योजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रथयात्रा स्टेशन के बाकी बचे कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कराएं।