रोपवे के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अभी बाहर से आने वाले पर्यटकों और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जगह-जगह सवारी बदलनी पड़ती है। इसमें 30 मिनट का समय लगता है। जाम लगा तो 45 से 60 मिनट लग जाता है। रोपवे के निर्माण से न केवल समय कम लगेगा बल्कि आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लोग आ-जा सकेंगे।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि रोपवे निर्माण से जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। सबसे पहले रूट की बाधा दूर की जाएगी। इसका खाका अलग-अलग विभागों ने तैयार किया है।