फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मात्र 17 मिनट में पहुंचेंगे कैंट से गोदौलिया, फरवरी से शुरू होगी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया

Sun, 29 Jan 2023 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास का एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब भीड़भाड़ वाले इलाके कैंट स्टेशन से गौदौलिया तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। फरवरी से निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया फरवरी से शुरू होगी। सबसे पहले रोपवे रूट को खाली कराया जाएगा। बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, पेड़ आदि हटाए जाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।    जानकारी के मुताबिक, कैंट से गोदौलिया तक के रूट में फरवरी में जनसुविधाओं की लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


इसके लिए शासन से 173 करोड़ रुपये की मांगे गए हैं। रूट के लिए चिह्नित जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.75 किमी लंबे रोपवे निर्माण के लिए 1.59 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि सबसे पहले जनसुविधाओं की लाइन शिफ्ट कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। 

एक घंटे में नौ हजार लोग करेंगे यात्रा

 एक घंटे के भीतर दोनों दिशाओं से नौ हजार लोग रोपवे की यात्रा कर सकेंगे। कैंट से गोदौलिया तक प्रस्तावित रूट की दूरी 3.75 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में 17 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए 218 केबल कार लगाने की तैयारी रही है। डेढ़ से दो मिनट के भीतर लोगों को केबल कार मिलेंगे।

Trending Videos

रोपवे के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अभी बाहर से आने वाले पर्यटकों और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जगह-जगह सवारी बदलनी पड़ती है। इसमें 30 मिनट का समय लगता है। जाम लगा तो  45 से 60 मिनट लग जाता है। रोपवे के निर्माण से न केवल समय कम लगेगा बल्कि आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लोग आ-जा सकेंगे। 
विज्ञापन

जाम की समस्या का स्थायी समाधान

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि  रोपवे निर्माण से जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। सबसे पहले रूट की बाधा दूर की जाएगी। इसका खाका अलग-अलग विभागों ने तैयार किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें