फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway In Varanasi: कैंट स्टेशन पर 43 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ी जाएगी,  बनेगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर

Tue, 28 Feb 2023 10:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में  रोपवे परियोजना के लिए कैंट स्टेशन परिसर में बनी 43 साल पहले बनी पानी की टंकी तोड़ी जाएगी। इस पानी की टंकी से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर बने कुल 33 वाटर बूथों पर पानी की सप्लाई की जाती है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे से कैंट रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन को भी जोड़ा जाएगा। तय हुआ कि कैंट में रोपवे के तीन प्रवेश द्वार (रेलवे, रोडवेज स्टेशन व सड़क की तरफ ) होंगे। अंडरपास भी बनेगा। इससे शहरवासियों की राह और आसान हो जाएगी। रेलवे स्टेशन और रोडवेज से निकलते ही यात्री रोपवे के जरिये अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन


रोपवे परियोजना के लिए कैंट स्टेशन परिसर में बनी 43 साल पहले बनी पानी की टंकी तोड़ी जाएगी। इस पानी की टंकी से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर बने कुल 33 वाटर बूथों पर पानी की सप्लाई की जाती है। हालांकि, पानी की टंकी यात्री आश्रय के पीछे दोबारा बनाई जाएगी। रेलवे स्टेशन पर 1980 में बनी इस पानी की टंकी की क्षमता 2 लाख 25 हजार लीटर की है।

होली के बाद शुरू हो सकता है रोपवे का निर्माण 
वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम दिल्ली के कनाट प्लेस की तरह रोडवेज से कैंट रेलवे स्टेशन तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण की संभावना तलाश रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अंडरपास के जरिये दोनों स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर के दो पिलर के नीचे से अंडरपास बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

पढ़ें: होली के बाद तेज होगा रोपवे का काम, अभी सभी बाधाओं को दूर करने में जुटा VDA

अंडरपास की उपलब्धता की रिपोर्ट आने के बाद रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जाएगा। इससे यात्रियों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। जिस तेजी से सर्वे कराया जा रहा है, उससे लग रहा कि मार्च के दूसरे सप्ताह से रोपवे का निर्माण शुरू हो जाएगा। रोपवे का पहला स्टेशन को कैंट परिसर में बनेगा। लिहाजा, सारी सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद की जा रही है।

गंगा घाट और विश्वनाथ धाम जाना होगा आसान

कैंट से गोदौलिया के बीच संचालित होने वाली रोपवे परियोजना को सर्वसुलभ बनाया जा रहा है। इसी रूट से यात्रियों के गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, कालभैरव मंदिर को भी जोड़ा जा रहा है, जहां कि सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

कैंट से पार्किंग स्थल भी हटेगा, यात्री आश्रय होगा शिफ्ट

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
रोपवे के पहले स्टेशन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यात्री आश्रय को शिफ्ट किया जाएगा। सड़क उस पार की जमीन और वाहन स्टैंड को भी खाली कराया जाएगा। क्योंकि, इसी के ऊपरी हिस्से से रोपवे का रास्ता होगा।

कैंट स्टेशन रोप-वे का पहला स्टेशन होगा। इसलिए पानी की टंकी, वाहन स्टैंड, कुछ स्थानों पर सीवरेज, सिग्नल लाइन, भूमिगत केबल शिफ्ट किए जाएंगे। रोपवे बनाने वाली कंपनी पहले इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगी,फिर आगे का काम होगा। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक, कैंट

रोडवेज और रेलवे स्टेशन को आपस में जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए तकनीकी टीमें सर्वे कर रही हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद कॉरिडोर बनाने पर फैसला होगा।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें