फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roap Way in Kashi:13 मार्च को आएगी रोपवे की दूसरी ट्रॉली, सेल्फी ले सकेंगे काशीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपवे की ट्रॉली दशाश्वमेध प्लाजा पर ढककर रखी गई है। इस सप्ताह प्लेटफॉर्म का निर्माण कर उस पर कड़ी सुरक्षा में रोपवे की ट्रॉली रखी जाएगी। इसके बाद काशी वासी रोपवे की ट्रॉली के साथ सेल्फी ले सकेंगे। रोपवे की प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा मिश्रा ने बताया कि एक और ट्रॉली 13 मार्च को काशी पहुंचेगी। कुल चार स्थानों पर ट्रॉली रखी जाएगी।
विज्ञापन


रोपवे निर्माण को लेकर वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सोमवार को निरीक्षण और बैठक की। उन्होंने रथयात्रा, गिरजाघर, काशी विद्यापीठ में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। रोपवे के अधिकारियों से निर्माण कार्य को तेज करने को कहा। कार्यालय में बैठक के दौरान गिरजाघर से गोदौलिया के बीच निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। नीचे जा रही नाली, नाला और पेयजल लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए अन्य एजेंसियों की मदद लेने की बात कही। आश्वासन दिया कि नगर निगम, जलकल व जल निगम के अधिकारियों से मिलकर समस्या दूर कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें