फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलबॉल : महिला टीम ने दिल्ली, पुरुषों ने हरियाणा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोनल स्तरीय प्रथम सब जूनियर उत्तर भारतीय रोलबाॅल प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को यूपी की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 5-0 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में हरहुआ ब्लॉक प्रमुख बब्बू उपाध्याय ने किया। रात नौ बजे तक कुल 16 मुकाबले हुए। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 7-0 से हराकर विजय अभियान की शुरुआत की। अन्य मुकाबलों में हरियाणा ने दिल्ली को 4-2, उत्तराखंड ने पंजाब को 4-1 से, जम्मू कश्मीर ने दिल्ली को 7-1 से हराया। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 6-1, दिल्ली को 5-0 से परास्त किया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की 16 टीमें बालक व बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन सुमित, मिलन, रैना कुकरेजा, नागेंद्र नेगी, मलकीत सिंह, पवन कुमार, गौरव साहनी, धनंजय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन के दौरान विशिष्ट अतिथि केशव जालान, स्कूल के अध्यक्ष राहुल सिंह, उत्तर प्रदेश रोलबाॅल संघ के अध्यक्ष राकेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें