2047 में अमृत साल पूरा होगा। इसमें सभी युवाओं का योगदान जरूरी है। युवाओं के केवल सरकारी नौकरी के भरोसे ही नहीं बल्कि अन्य रोजगार पर भी निर्भर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों के घर और जमीन बिकवा दिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर डाक विभाग रेलवे व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे के पक्के हैं। वह जो कहते हैं वह करते भी हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री वादे के क्रम में करीब दो लाख लोगो को रोजगार दिया जा चुका है। 2024 से पहले करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य है जो पूरा कर लिया जाएगा। कर्नाटक में मिली हार पर भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि कर्नाटक में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं। जो हार हुई है उसे स्वीकार किया जा रहा है। गलती कहां हुई, इस पर मंथन किया जा रहा है। कर्नाटक के पिछले चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।