फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela: एक साल, 2500 वैकेंसी, 1245 को मौका, सिर्फ 776 ने किया ज्वॉइन; वजह जान लें

Fri, 07 Feb 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक साल में 2500 वैकेंसी आई। 1245 युवाओं का चयन किया गया। लेकिन 469 लोगों ने नौकरी ज्वॉइन करने से मना कर दिया। इसकी वजह दूरी और कम सैलरी बताई गई। 
विज्ञापन
Job Fair 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में 2024 में 35 रोजगार मेले लगाए गए। 2500 सीटों पर युवाओं का चयन होना था, लेकिन दो हजार युवाओं ने ही आवेदन किया। 1245 युवाओं का लिखित और साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। 776 ने ही ज्वॉइन किया। 469 ने मना कर दिया। 

विज्ञापन


आईटीआई में शीर्ष कंपनियां विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। सही कौशल और प्रशिक्षण के माध्यम से युवा को रोजगार मिल सकता है। 

प्लेसमेंट इंचार्ज सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि छात्रों के लिए समय-समय पर रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला, कैंपस सलेक्शन होता है। रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी दिलाई जाती है। फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, पेंटर, डीजल मैक, इलेक्ट्रानिक मैकेनिकल, मैकेनिक स्कूटर सहित कई ट्रेड के छात्र इसमें शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में अब कम रूचि देखने को मिल रही है। इसलिए इन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा आवेदन करें और उन्हें रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें