फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोहनिया...सड़क चौड़ीकरण से व्यापार प्रभावित, 35 दुकानों का 50% घटा व्यापार; ढाई साल से परेशानी

Sun, 21 Sep 2025 02:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के रोहनिया में कहीं नाली के लिए खोदाई कर दी गई, तो कहीं उड़ती धूल से हाल बेहाल है। सड़क खोदाई के कारण जाम लग रहा है। जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को इसकी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
रोहनिया में सड़क चाैड़ीकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: रोहनिया बाजार में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में सुस्ती चलते बाजार का हाल बेहाल हो गया है। इससे व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों के मकान और दुकानें प्रशासन ने तोड़ दी हैं। ढाई वर्ष से चल रहे कार्य के कारण व्यापार 50 प्रतिशत डाउन हो गया है। चौड़ीकरण में सड़क के 35 दुकान तोड़े गए थे लेकिन किसी को मुआवजा नहीं मिला।

विज्ञापन


सड़क पर उड़ती धूल और गड्ढों के कारण दुकानों से ग्राहक गायब हो गए हैं। अब लोग ऑनलाइन मार्केट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सड़क किनारे ठेला-खुमचा और जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों की रोज़ी-रोटी पूरी तरह छिन गई।

व्यापारियों का कहना है कि अभी तक अधिकतर लोगों को मुआवजा नहीं मिला। व्यापारियों का कहना है कि चौड़ीकरण विकास के लिए होता हैं, जिससे लोगों का जीवन सरल हो सके। लेकिन यहां तोड़फोड़ और जगह-जगह नाली खुदाई से व्यापारियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन

सुनें व्यापारियों की
सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों के मकान और दुकानें प्रशासन द्वारा तोड़ दी गईं। वहीं सड़क किनारे ठेला-खुमचा और जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों की रोज़ी-रोटी पूरी तरह छिन गई। - दशमी यादव, अध्यक्ष, रोहनिया व्यापार मंडल

अधूरे और धीमे निर्माण के कारण व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई बार शिकायतोंं के बाद केवल आश्वासन ही मिल रहा है। ढाई वर्षों से यहां काम चल रहा है। - हरिशंकर सिंह बाबा, व्यापारी

जिस तरह से क्षेत्र में दुकानदारों को उजाड़ने का कात हुआ है। उसी प्रकार से निर्माण भी हुआ होता तो यह समस्या ही नहीं होती। प्रशासनिक सुस्ती के कारण व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। - रविंद्र नारायण सिंह, व्यापारी

ठेला, खोमचा और सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। धूल और गड्ढों के कारण बाजार से ग्राहक गायब हो गए हैं। - तेज बहादुर गुप्ता, महामंत्री
विज्ञापन

ओवरफ्लो सीवर से गली में कीचड़
हिरामनपुर के वार्ड संख्या-17 के पटेल बस्ती में सीवर के चेंबर का पानी ओवरफ्लो होने से पूरे रास्ते में कीचड़ हो गया है। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरते रहते हैं। नगर निगम ने इसे ठीक नहीं कराया तो आने वाले समय में कोई भी घटना हो सकती है। - एके पटेल

खराब रास्ते से राहगीर परेशान
राजीव नगर के बीरापुर बसई का रास्ता दस वर्षों से खराब है। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों का इसी रास्ते से प्रतिदिन आवागमन होता है। - शैलेश यादव

नाले पर अतिक्रमण से परेशानी
पंचक्रोशी हनुमान मंदिर के पीछे नाले पर अतिक्रमण रखने के कारण नाला पूरी तरह से ओवरफ्लो है। पूरा पानी रोड पर बहता है। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अराजकतत्व नाले की सफाई नहीं करने दे रहे हैं। - विकास साहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें