फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाई कार्य में लापरवाही, दो स्वास्थ्य निरीक्षकों का रोका वेतन; कई स्थानों पर डस्टबिन टूटे मिले

Sun, 21 Sep 2025 02:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अपर नगर आयुक्त ने वाराणसी में कई इलाकों का निरीक्षण किया। गंदगी और टूटे डस्टबिन देख वह नाराज दिखीं। नगर आयुक्त ने काम में लापरवाही मिलने पर दो स्वास्थ्य निरीक्षकों पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने जगतगंज, पिशाचमोचन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गंदगी पाई गई। कूड़ा फैला दिखा। कई स्थानों पर डस्टबिन टूटे पड़े थे। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जगतगंज के स्वास्थ्य निरीक्षक ओमनारायन राठौर का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। राठौर को अपर नगर आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जगतगंज, पिशाच मोचन क्षेत्र में तैनात सेनेटरी सुपरवाइजर रंजीत कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। 

राजबहादुर को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। दूसरी तरफ कल नगर आयुक्त ने दुर्गाकुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कई स्थानों पर गंदगी पाई गई थी। कूड़ा सड़कों पर पड़ा मिला था। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य निरीक्षक अश्वनी वर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां-तहां फेंक रहे मलबा, शिकायत पर भी नहीं उठाते
नगर निगम सीमा में निर्माण सामग्री का मलबा लोग जहां तहां फेंक रहे हैं। इस चक्कर में सड़क, गली और कोने पर मलबा, ईंट पड़े रहते थे। लोग पैसा बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि वार्ड के सफाई कर्मचारी मलबा नहीं उठाते हैं। पिछले दिनों पीएम विजिट के दौरान 200 टन मलबा सड़क किनारे से हटवाया गया था। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नए मलबा निस्तारण केंद्र खोलने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें