फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूकने के विवाद में मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। औढ़े में सोमवार को कोल्डड्रिंक पीने के दौरान थूकने की बात को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट के साथ फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत सगहट निवासी अश्वनी प्रजापति अपने दोस्त हासापुर निवासी अमन जायसवाल के घर गया था। दोनों औढ़े में एक दुकान पर रुक कर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। अश्वनी ने बताया कि इसी बीच वह थूका तो समीप ही खड़ा औढ़े गांव निवासी एक युवक उससे कहासुनी कर मारपीट करने लगा। इसके बाद वह युवक मौके से चला गया। थोड़ी ही देर में वह युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ फिर आया और मारपीट कर फायरिंग किया। अश्वनी के अनुसार युवक ने पिस्टल की मुठिया से उसके सिर पर भी वार किया। शोरशराबा होने पर अश्वनी अपने दोस्तों के साथ मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्टल लाइसेंसी होगी तो उसका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें