Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में रोबोटिक्स पीजी सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू हो गया है। छह महीने के इस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में 19 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया, जिसमें 15 पीएचडी धारक थे।
आईआईटी बीएचयू में छह महीने के रोबोटिक्स पीजी सर्टिफिकेशन कोर्स की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश के 19 राज्यों के 19 प्रोफेसरों को डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम में पारंगत बनाया गया। ये सभी प्रोफेसर अब छात्र-छात्राओं में रोबोटिक्स का तकनीकी ज्ञान देंगे।
विज्ञापन
आईआईटी के प्रिसीजन इंजीनियरिंग हब की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत ये कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका पूरा नाम एडवांसेज इन रोबोटिक्स : मेथड्स, प्रोसेसेस, एप्लिकेशंस एंड टेक्नोलॉजी है, जो कि एआईसीटीई क्यूआईपी–पीजी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है।
निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि छह महीने के इस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में 19 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया, जिसमें 15 पीएचडी धारक थे। ये प्रतिभागी मुख्य रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। कोर्स का संचालन आईआईटी बीएचयू के आठ विशेषज्ञ कर रहे हैं। इसमें उद्योगों के भी विशेषज्ञ हैं।