फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Chandauli: चंदौली में सीएम योगी ने किया पौधरोपण, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Thu, 17 Jul 2025 03:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से भी पौधरोपण अभियान में भाग लेने की अपील की। 
विज्ञापन
चंदौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को चंदौली दौरे पर आए। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जगदीशसराय के पास हेलिपैड पर उतरा। यहां पहले से मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे व अन्य पदाधिकारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें