फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने पर राबर्ट्सगंज तहसील का पेशकार बर्खास्त

Wed, 15 Jul 2020 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज की जमीन के मामले में गड़बड़ी करने के आरोप में डीएम एस. राजलिंगम ने राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात पेशकार हरि गोविंद को बर्खास्त कर दिया। सहायक अभिलेख अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। शासन स्तर से जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृत मिल गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए रौप गांव में करीब 16 बीघे जमीन का बैनामा करवाया गया है।

विज्ञापन


भूमि का बैनामा होने के बाद डीएम को पता चला कि उसमें से पांच बिस्वा जमीन पूर्व में तीन लोग क्रय कर चुके हैं। डीएम ने तहसीलदार से प्रकरण की जांच कराई तो यह तथ्य सामने आया कि पूर्व में बैनामा हो चुकी जमीन का भी मेडिकल कालेज के लिए बैनामा करा दिया गया है। डीएम ने सहायक अभिलेख अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जांच अधिकारी ने जांच शुरू की तो पता चला कि तहसीलदार के पेशकार ने फाइल अपने पास दबा ली थी, इस नाते खारिज दाखिल नहीं हो सका। अगर पूर्व में जमीन क्रय करने वाले व्यक्तियों का खारिज दाखिल हो गया होता तो दोबारा भूमि का बैनामा नहीं हुआ होता। क्योंकि तीनों कला खतौनी में नाम दर्ज होने पर जानकारी हो गई होती। डीएम ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद पेशकार की सेवा समाप्त कर दी। 

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम का कहना है कि सहायक अभिलेख अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सदर तहसील में तहसीलदार के पेशकार हरि गोविंद को बर्खास्त कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें