फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में बिजली बिल को लेकर प्रदर्शन करते दरनखांड के ग्रामीण - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के दरनखांड़ टोला में बिजली विभाग द्वारा मनमानी तरीके से बिजली का बिल भेजने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इसे लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बिल संशोधन की मांग उठाई। बिजली उपभोक्ता तुकाराम शर्मा ने बताया कि उनका बिल 15 दिन पहले करीब पांच हजार आया लेकिन ठीक 15 रोज के बाद बिल मिला। जिसमें 15 दिन का बिल सीधे पांच हजार रुपए मिलाकर 10 हजार हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग के संविदा कर्मी ज्यादा बिल काट रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार संविदा कर्मियों को बिल ज्यादा आने की शिकायत भी की। लेकिन नतीजा सिफर रहा। उपभोक्ता तुकाराम, रामलल्लू, अशोक कुमार, श्याम बिहारी, रामकृपाल, रामनरेश, भईयाराम, अमित कुमार, छोटेलाल, कमलेश, ओमप्रकाश ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिल को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें