फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रॉबर्ट्सगंज नहीं, सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आपका स्वागत है

Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र के नाम से जाना जाएगा स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले सोनभद्र जिले को अब उसके नाम से रेलवे स्टेशन मिल गया है। अब राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन ही सोनभद्र के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरएन सारस्वत ने पेंटरों से स्टेशन के चारों तरफ सोनभद्र लिखवा दिया।
विज्ञापन


अधीक्षक ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से एक नवंबर से ही यात्रियों को सोनभद्र के नाम से टिकट मुहैया कराया जाने लगा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पत्रावलियों में भी सोनभद्र लिखा जा रहा है। सोनभद्र जिला बनने  के बाद से ही राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के नाम से पहचाना जाने वाला जिला मुख्यालय के स्टेशन का नाम अब सोनभद्र हो चुका है। यह एक बड़ा परिवर्तन हुआ है।

आईआरसीटीसी ने अपने स्टेशनों की सूची से राबर्ट्सगंज का नाम हटाकर सोनभद्र कर दिया है। इतना ही नहीं सोनभद्र स्टेशन के लिए एसबीडीआर नाम से कोड भी बन गया है। यानी इस नाम से स्टेशन सर्च करते ही सोनभद्र स्टेशन का नाम आ जाएगा। बता दें कि यूपी का यह दूसरा रेलवे स्टेशन है जिसके नाम में बदलाव किया गया है। इससे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें