फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से 80 लाख का सोना किया पार 

Sun, 08 Jul 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पीड़ित कारोबारी गोपाल सेठ - फोटो : अमर उजाला
बनारस में हत्या, लूट, चोरी आदि की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी बेधड़क वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनके अंदर कानून का डर रह ही नहीं गया है। शनिवार सुबह एक बार फिर एक कारोबारी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। 

 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बदमाश कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़ कर 80 लाख का सोना लेकर फरार हो गए। वारदात का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन की। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तीनों हेलमेट लगाए हुए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रेकी करने के बाद घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। चौक थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चोरी हुआ सोना 80 लाख रुपये का बताया गया है। 

 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाना अंतर्गत दारानगर निवासी गोपाल सेठ सराफा कारोबारियों से कच्चा सोना लेकर उसे शोधित करने का काम करते हैं। गोपाल ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की सुबह भी पांच बजे वो घर से कारीगर संदीप को स्कूटी पर बैठा कर कर्णघंटा स्थित अपने कारखाना के सामने पहुंचे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्कूटी की डिक्की में 3400 ग्राम कच्चा सोना रखा था। स्कूटी खड़ी कर दोनों दुकान का शटर खोलने लगे। शटर खोलने के बाद गोपाल स्कूटी के पास आए तो देखा तो डिक्की का ताला खुला था और कच्चा सोना गायब था। गोपाल ने चौक थाने को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गोपाल ने बताया कि कच्चा सोना अलग-अलग सराफा कारोबारियों का था। उसे रिफाइन करने के बाद लगभग दो किलो शुद्ध सोना तैयार होता। एसएपी आंनद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश सिंह के अलावा पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन के लिए मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वारदात की सूचना पर एडीजी पीवी रामाशास्त्री भी चौक थाने पहुंचे। इस बारे में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तफ्तीश के लिए क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित की दुकान के साथ ही आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें