गद्दी पर गिरा मिर्च पाउडर
- फोटो : अमर उजाला
आंखों में जलन से वो चीखने-चिल्लाने लगे। लोग मौके पर जुटते इससे पहले बदमाश काउंटर पर रखे आभूषण समेट कर फरार हो गया। सराफा व्यवसायी के मुताबिक, सोने की पांच लॉकेट और कान का पांच झाला लेकर बदमाश भागा है। जिसकी अनुमानित कीमत 80 से 90 हजार रुपये है।
भुक्तभोगी के मुताबिक, बदमाश एक दिन पहले भी उनकी दुकान पर गहने देखने आया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने घटना के संबंध में जानकारी ली। घटनास्थल और आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है।