फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा फरार

Sun, 17 Nov 2024 09:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में शनिवार की आधी रात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़ा गया बदमाश व्यवसायी लूट मामले में वांछित था। 

विज्ञापन


पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने की फायरिंग
लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोका तो वह फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने से वह घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान महेश गुप्ता के रूप में हुई। उसका साथी शिवम यादव मौके से भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने 6 नवंबर 2024 की रात लोहता के सिरसा पब्लिक स्कूल के पास सर्राफा व्यवसायी दीपक सेठ से तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कार्रवाई करने में लोहता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और उनकी टीम मौजूद रही। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी वरूणा सरवणन टी और एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें