फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शराब के ठेके के पास वारदात: तीन युवकों से बाइक रुकवाकर लूट, सोने की चेन और दस हजार ले गए

Wed, 24 Aug 2022 11:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपए लूट लिए। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिल्कोपुर गांव के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लूट की वारदात हुई है।  शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर तीन लोगों की जमकर पिटाई हुई। तीनों को इलाज के लिए कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

चंदौली जिले के निवासी  राजू सिंह, अभिषेक सिंह और गौरव सिंह ने बताया कि, वह लोग दो बाइक से वाराणसी जा रहे थे। चौबेपुर थाना के मिल्कोपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास आठ से दस की संख्या में लोगों ने असलहा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली। 

बाइक रोकने के बाद उनका पैसा और सोने की चेन छीनने लगे। लूट का विरोध करने पर उन लोगों ने डंडे और रॉड से तीनों पर हमला किया और सोने की चेन और 10 हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें