फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के धाम और नंदलाला की नगरी में बस का नाता टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धार्मिक यात्रा के लिए बाबा विश्वनाथ के धाम काशी और नंदलाला भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के बीच शुरू की गई रोडवेज ग्रामीण डिपो की एसी बस सेवा बंद हो गई है। इसकी वजह यात्रियों की कमी बताई गई है। कैंट डिपो की वाराणसी से मथुरा एसी बस सेवा पर भी ब्रेक लगने की आशंका विभागीय अधिकारियों ने जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीण डिपो की ओर से करीब एक साल से संचालित वाराणसी-मथुरा एसी बस पहले दोपहर ढाई बजे से चलाई जाती थी। यात्री नहीं मिलने पर छह नवंबर को इसका समय बदलकर सुबह छह बजे कर दिया गया, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। 52 सीटर की इस बस को सप्ताह भर के अंदर 50 यात्री भी सीधे मथुरा के लिए नहीं मिल पाए। लिहाजा इसे आगरा तक सीमित कर दिया। अब यह बस बनारस, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद होते हुए आगरा तक जाती है।
कैंट डिपो से रोजाना शाम पांच बजे मथुरा के लिए वाल्वो बस चल रही है। मथुरा तक एक हजार रुपये प्रति यात्री किराया होने के बावजूद इस बस में भी मथुरा तक के लिए दो या चार यात्री मुश्किल से मिल पाते हैं। अधिकतर यात्री प्रयागराज और कानपुर से इटावा के बीच मिलते है। उसके बाद बस खाली ही मथुरा तक दौड़ती है। लगातार घाटे में दौड़ रही बस को किसी भी समय बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

---कोट---
यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं होने के चलते मथुरा सेवा को आगरा तक ही संचालित किया जा रहा है। -ओपी ओझा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, ग्रामीण डिपो, वाराणसी
विज्ञापन

---कोट---
कैंट से मथुरा के लिए एसी बस संचालित हो रही है, लेकिन यात्रियों की लगातार कमी बनी हुई है। -डीके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैंट डिपो, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें