फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक की मौत: विवाद में युवक को पकड़ने के लिए ताल में कूदा, 45 मिनट बाद मिली लाश; पहुंची पुलिस

Sat, 05 Sep 2026 07:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

औराई के गिर्दबड़गांव स्थित ताल में डूबने से रोडवेज चालक अजय सरोज की मौत हो गई। मछली मार रहे युवक से विवाद के बाद अजय उसे पकड़ने के लिए ताल में कूद गया था। करीब 45 मिनट की तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली क्षेत्र के गिर्दबड़गांव के ताल में शनिवार को डूबने से रोडवेज चालक अजय सरोज (35) पुत्र हीरा सरोज की मौत हो गई। बताया गया कि मछली मार रहे एक युवक से विवाद के बाद अजय उसे पकड़ने के लिए ताल में कूद गया। युवक तो किसी तरह ताल से बाहर निकल गया, लेकिन अधिक पानी होने के कारण अजय डूब गया। करीब 45 मिनट की तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। परिजन और दोस्त उसे सीएचसी औराई ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गिर्दबड़गांव निवासी अजय सरोज रोडवेज बस चालक था। शनिवार को वह तीन दोस्तों के साथ टेंपो का पंचर बनवाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान दोस्त शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां सभी ने शराब पी। इसके बाद डोमैला मार्ग स्थित नहर के पास पहुंचे। वहां एक युवक ताल में मछली मार रहा था। किसी बात को लेकर अजय और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मछली मार रहा युवक वहां से भागने लगा।

विज्ञापन

अजय ने युवक को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। युवक भागते हुए ताल में कूद गया और किसी तरह बाहर निकल गया। उसके पीछे ताल में कूदे अजय को गहरे पानी का अंदाजा नहीं हुआ और वह डूबने लगा। कुछ दूरी पर मौजूद उसके दोस्तों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब 45 मिनट तक ताल में उसकी तलाश की गई। अजय अचेत अवस्था में मिला।

दोस्त उसे एंबुलेंस से सीएचसी औराई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजय वाराणसी से सोनभद्र रूट पर रोडवेज बस चलाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अजय के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। पिता हीरा सरोज की पहले ही मौत हो चुकी है। वह परिवार का अकेला कमाने वाला था। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें