फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 11 यात्री घायल

Fri, 12 Oct 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 11 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास हुआ। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  यहां से चार यात्रियों की गंभीर स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


रोडवेज बस इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में कुल 18 लोग सवार थे। सुबह करीब पांच बजे सतहरिया के पास पहुंचने पर बस बालू लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस सवार चालक परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर ग्रामीण और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से बस के यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी सतहरिया पहुंचाया गया।

घायलों में चालक शिव बोध सिंह निवासी विश्वनाथ गंज प्रतापगढ़, परिचालक अजय सिंह निवासी सहसों इलाहाबाद, पंकज कुमार गोरखपुर, दुर्गेश कुमार देवरिया, विक्रम निषाद निवासी बिलीपुर गोरखपुर, चंद्रमा यादव  निवासी शाहपुर आजमगढ़, राजकुमार गुप्ता निवासी चकिया कुशीनगर, बरगही सैनी निवासी मठियां कुशीनगर, राहुल कुमार निवासी कप्तानगंज कुशीनगर, अंशुमान निवासी कुशीनगर, किरतन राजभर कुशीनगर शामिल हैं।
विज्ञापन


पंकज कुमार, दुर्गेश कुमार, विक्रम निषाद और चंद्रमा यादव की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें