वाराणसी। होलिका दहन के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एस्टिमेट बनाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्रीय अवर अभियंताओं से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। ताकि सड़कों को बनाने का काम शुरू किया जा सके। जेई से खर्च का ब्योरा मांगा गया है। दरअसल, पिच या तारकोल सड़क होलिका दहन से खराब हो गई हैं। कई जगहों पर गिट्टी उखड़ कर बिखर गई हैं। इससे हादसे का खतरा है। कुछ स्थानों पर गड्ढे बन जाते हैं। पिछले वर्षों में सड़कें खराब होने से कई हादसे हुए थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने बताया कि हादसे को रोकने और एहतियात के तौर पर खराब सड़क को दुरुस्त करने के लिए अवर अभियंताओं से ब्योरा मांगा गया है। खर्च के बारे में भी आकलन करने को कहा गया है। ताकि मुख्यालय से बजट मांगा जा सके।