फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो से अजय राय ने दिखाई ताकत

Wed, 04 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काफिले में स्वागत के लिए उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक। 
विज्ञापन
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल (फर्रुखाबाद) से 208 दिनों बाद रिहा होकर सोमवार को काशी पहुंचे कांग्रेस विधायक अजय राय का भव्य स्वागत हुआ। जिले की सीमा कछवां रोड पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा की अगुवाई में हजारों समर्थकों ने पिंडरा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कछवां रोड से राजघाट तक पड़ने वाले हर चौराहों और बाजारों में विधायक के स्वागत के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ी। लोग काफिले में जुड़ते गए और कारवां आगे बढ़ता गया। राजघाट से मोटर बोट से वे अपने समर्थकों के साथ केदारघाट पहुंचे और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मौजूदगी में हुई विशेष गंगा आरती में शामिल हुए। सियासी हलके में इस रोड शो को अजय राय के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


 
इससे पहले इंग्लिशियालाइन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां बड़ी तादाद में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। अरसे बाद काशी की सड़कों पर कांग्रेस के नारे गूंजे। कछवां रोड से इंग्लिशियालाइन के बीच जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। लगभग 200 वाहनों के काफिले और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ काशी पहुंचे विधायक की कछवां रोड चौराहे पर हर्षवर्धन सिंह, गिरीश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। लाल की चट्टी पर जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह रिंकू, राजातालाब में कांग्रेस दफ्तर के सामने रामसागर उपाध्याय, शिवशंकर मौर्य व अशोक सिंह, मोहनसराय में राजेश्वर सिंह पटेल, चांदपुर चौराहे पर रामश्रृंगार पटेल और इंग्लिशियालाइन पर छावनी परिषद के सदस्य शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेसजनों, व्यापारियों और आम जन ने विधायक का स्वागत किया। उधर, काशी विद्यापीठ गेट पर पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज ने अजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


कांग्रेस विधायक अजय राय के स्वागत के लिए युवा समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफिले में 300 से अधिक चार पहिया वाहन और दो हजार से अधिक दो पहिया वाहन शामिल रहे। वाहनों का काफिला लगभग चार किलोमीटर लंबा रहा। कैंट से मैदागिन के बीच कई व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अजय राय ने कमलापति त्रिपाठी के अलावा सरदार पटेल, चंद्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी और टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें