फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway Varanasi: सिगरा में रोपवे के पिलर के पास धंसी सड़क, गड्ढा बड़ा होने से लोगों के गिरने का खतरा

Tue, 09 Jul 2024 07:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिगरा में रोपवे के पिलर के पास सड़क धंस गई है। ऐसे में गड्ढा बड़े होने से लोगों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। रथयात्रा मेला के चलते इस समय रथयात्रा और सिगरा का रास्ता बंद है। ऐसी में सिद्धगिरीबाग वाले रास्ते का इस्तेमाल बढ़ गया है। 
विज्ञापन
सिगरा में रोपवे के पिलर के पास धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा चौराहे से सिद्धगिरिबाग जाने वाले मार्ग पर रोपवे का पिलर बनकर तैयार हो गया है। इसके पास ही सड़क धंस गई है। गड्ढा बड़ा होने से लोगों के गिरने का खतरा है। पिलर के सामने ही सोनिया पुलिस चौकी है।

विज्ञापन


रथयात्रा मेला के चलते इस समय रथयात्रा और सिगरा का रास्ता बंद है। ऐसी में सिद्धगिरीबाग वाले रास्ते का इस्तेमाल बढ़ गया है। सुबह और शाम यहां वाहनों की कतार लग रही है। शाम चार बजे से रात 11 बजे तक इस मार्ग पर मेला घूमने वालों की जबरदस्त भीड़ हो रही है। ऐसी स्थिति में यदि सड़क और धंसी तो दिक्कत बढ़ सकती है। 

क्षेत्र के पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी ने कहा कि बीते छह माह से यहां की स्थिति खराब है। पहले सड़क खोदकर छोड़ दी गई। कई बार शिकायत की गई तो सड़क बनी। पहली बारिश में ही सड़क जगह-जगह धंस गई। इस समय पिलर के पास बड़ा गड्ढा हो गया है। पास में अशोक नगर में पिलर का आधा काम कराके छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा चौराहे पर पिछले दिनों लीकेज के चलते काफी बड़ा गड्ढा हुआ था। इससे दो दिनों तक रास्ता डायवर्ट किया गया था। इसके बाद जब पिलर खड़ा हुआ और पहली बारिश में सिगरा से सिद्धगिरीबाग की सड़क दो बार धंस चुकी है। यही हाल रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

रोपवे का निर्माण कराने वाले एजेंसी एनएचएलएमएल के अधिकारियों के अनुसार रोपवे का फाउंडेशन काफी मजबूत है। जिस समय पिलर का निर्माण कराया गया था। उस दौरान यहां सुरक्षा के सभी बिंदुओं की जांच की गई थी। उसके बाद ही यहां पिलर खड़ा करने का काम कराया गया है। पिलर के पास की सड़क पर जो गड्ढा हुआ है। उसे मरम्मत कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को बोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें