फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 10 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

Sat, 08 Oct 2022 03:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वो रात में नाइट ड्यूटी के लिए निकला था। शनिवार सुबह उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक रात में नाइट ड्यूटी के लिए निकला था। कंपनी नहीं पहुंचने पर रात से ही उसकी तलाश हो रही थी। करीब 10 घंटे बाद शनिवार सुबह उसका शव एग्रो पार्क के सामने दिग्घी (करखियांव) में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चंदौली के दाऊदपुर चकिया निवासी विजय प्रकाश प्रजापति (23) करखियांव से सटे त्रिलोचन  स्थित एक ब्रांडेड पेंट कम्पनी के गोदाम में काम करता था। शनिवार शाम वो अपने बड़े भाई रमेश प्रजापति  के साथ कमरे से पैदल ही कंपनी जाने के लिए निकला था। रास्ते में विजय प्रकाश किसी काम से पीछे रह गया। रमेश कंपनी पहुंच गया।

रात 10 बजे तक विजय कंपनी नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। करखियांव पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई। रात में विजय का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शनिवार सुबह एग्रो पार्क के सामने दिग्घी (करखियांव) में सड़क के किनारे विजय की चप्पल मिली। शंका वश जब लोगों ने सड़क के किनारे झाड़ियों में देखा तो विजय औंधे मुंह गिरा मिला। वो मृत था। उसका मोबाइल बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बड़ा भाई रमेश पहुंचा और शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विजय प्रकाश शादीशुदा था और उसे दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर में चोट लगने के कारण विजय प्रकाश प्रजापति की मौत हुई है। उसके बड़े भाई ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें