फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 08 Oct 2022 03:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जबरदस्त हंगामा किया। 
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जबरदस्त हंगामा किया। अस्पताल पर पथराव किया। शव को सड़क पर रख जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी सरह से शांत कराया।

विज्ञापन


जौनपुर के मिसीरपुर निवासी जित्तू राजभर की छह वर्षीय पुत्री नैना की तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई। नैना को उपचार के लिए अर्दली बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की बालिका को डेंगू पीड़ित निकली। प्लेटलेट्स घटकर 48 हजार के करीब आ गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को शिवपुर क्षेत्र स्थित प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया।

यहां भर्ती होने के बाद उपचार शुरू हुई तो बच्ची की हालत सुधरी। शनिवार सुबह नैना को डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे आक्रोशित हो उठे। डॉक्टर पर लारवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की खिड़कियों पर पथराव किया। सूचना पर डायल 112 के दो पुलिसकर्मी बाइक से पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख प्रभारी निरीक्षक शिवपुर सतीश यादव फोर्स सहित मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोग मौके से भाग निकले। शिवपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने शिवपुर पुलिस को तहरीर दी है। इधर,परिजनों का आरोप है डॉक्टरों की लापरवाही से मेरी बच्ची की मौत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें