सड़क हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। युवक की माैत के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हरहुआ से सारनाथ की तरफ जा रही डंपर ने पहले एक ऑटो को धक्का मारा उसके बाद रेलिंग पार करके दूसरी साइड आकर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ऑटो में सवार अज्ञात 27 वर्षीय एक युवक की उपचार के दौरान दीनदयाल में मौत हो गई।
विज्ञापन
रमेश ठाकुर (26) निवासी कोनिया, उमेश यादव निवासी गौरा सादात (गाजीपुर), विशाल निवासी कोनिया और चालक रामदुलार (40) निवासी लोहता शामिल है। सभी घायलों का अस्पताल में भिजवा दिया गया। इसमें विशाल और रमेश ठाकुर पंचकोशी यात्रा के लिए ऑटो से सलारपुर के लिए जा रहे थे।
इस बीच, चांदमारी रिंग रोड के समीप एक डंपर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ आकर ऑटो को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से दीनदयाल अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर भेजा।
विज्ञापन
यहां अज्ञात युवक की मौत हो चुकी। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही था। अन्य सभी वहां भर्ती कर इलाज करा रहे हैं। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक भाग हो गया था। डंपर के नंबर की मदद से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, शव को दीनदयाल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया।